{"_id":"5b4ccf984f1c1b4a748b5395","slug":"201531760536-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश से खड्डें उफान पर, बाढ़ जैसे हालात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश से खड्डें उफान पर, बाढ़ जैसे हालात
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। मूसलाधार बारिश से जाहू क्षेत्र की सुनैहल और जबोठी खड्डों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। पानी के तेज बहाव के कारण जाहू से सुलपुर-वही गांव को जोड़ने वाली सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं इस मार्ग पर सीर खड्ड में यातायात के लिए बनाई गई अस्थाई सड़क को लोक निर्माण विभाग ने बंद कर दिया है। खड्ड में पानी के बढ़ने की आशंका को देखते हुए पानी की निकासी के लिए डाली गई पाइपों को भी निकाल दिया है।
भोरंज उपमंडल में रविवार रात्रि करीब तीन बजे से जाहू, मुंडखर, भलवाणी, कड़ोहता, झरलोग, पट्टा, खरवाड़, भोरंज, लगमन्वीं व लुद्दर महादेव पंचायत के गांवों में मूसलाधार बारिश हुई। इससे क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हो गया है। भारी बारिश के कारण सुनैहल खड्ड में अधिक पानी आने से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। पानी के तेज बहाव के कारण खड्ड के किनारे भूमि का कटाव शुरू हो गया है। 132 केवी बिजली सब स्टेशन जाहू से 33 केवी सब स्टेशन बरच्छवाड़ को जोड़ने वाली बिजली की मुख्य लाइन भी सुनैहल खड्ड के किनारे डाली गई है। इस लाइन के तीन खंभे खड्ड में होने के कारण कभी भी गिर सकते हैं। इसी तरह 33 केवी नाल्टू मनोह व सौर ऊर्जा प्लांट के कुछ खंभे भी खड्ड के मध्य में हैं। अगर बारिश का क्रम जारी रहा तो बिजली बोर्ड को काफी नुकसान हो सकता है। इसी तरह बस्सी से डिडवीं टिक्कर वाया ताल-महल सड़क भी बारिश के कारण अवरुद्ध हो गई। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने जसीबी लगाकर सड़क को खोला।
उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अमर सिंह भाटिया का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सड़कों को खोलने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जाहू पुल के पास सीर खड्ड में बाढ़ की आशंका को देखते हुए अस्थाई सड़क को बंद कर दिया है। पानी की निकासी के लिए डाली गई पाइपों को निकाल दिया गया है।