फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पंचायत उपचुनाव : पहले दिन नौ उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

पंचायत उपचुनाव : पहले दिन नौ उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

Wed, 11 Jul 2018 10:59 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव : पहले दिन नौ उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में पंचायत उपचुनाव के लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान पहले दिन नौ उम्मीदवारों ने प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य के लिए आवेदन किए हैं। जिले की विभिन्न पंचायतों में 2 प्रधान, 3 उपप्रधान और 34 वार्ड सदस्यों के खाली पदों को भरा जाएगा। 13 जुलाई तक संबंधित पंचायत घरों में अभ्यर्थी अपने नामांकन पत्र भर सकते हैं।
विज्ञापन

नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक भरे जाएंगे। 16 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 18 जुलाई को अभ्यर्थी सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकतेे हैं और इसी दिन चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 29 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान होगा और मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर प्रधान, उपप्रधान और वार्ड मेंबरों के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। विकास खंड अधिकारियों को एआरओ, मतदान अधिकारी और पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति करने के निर्देश दे दिए गए हैं। 11 जुलाई को एक प्रधान पद के लिए, दो उपप्रधान पद के लिए और छह वार्ड सदस्यों के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें प्रधान पद के लिए कड़साई पंचायत से एक, उपप्रधान पद के लिए सकरोह पंचायत से दो और वार्ड सदस्यों के लिए ग्राम पंचायत लंबलू के वार्ड छह से एक, फस्टे पंचायत के वार्ड चार से एक, नादौन पंचायत के वार्ड पांच से एक, चमियाणा पंचायत के वार्ड तीन से दो और दाड़ला पंचायत के वार्ड दो से एक नामांकन आया है। जिला पंचायत अधिकारी रमेश कपूर का कहना है कि पहले दिन नौ उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। 13 जुलाई नामांकन करने की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed