फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   वीरभद्र सिंह के हमीरपुर-ऊना दौरे से गर्माई सियासत

वीरभद्र सिंह के हमीरपुर-ऊना दौरे से गर्माई सियासत

Sun, 08 Jul 2018 11:07 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
वीरभद्र सिंह के हमीरपुर-ऊना दौरे से गर्माई सियासत
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर। लोकसभा संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बढ़ते दौरों से राजनीति गरमा गई है। विधानसभा चुनावों के बाद बीस दिनों के भीतर पूर्व मुख्यमंत्री का हमीरपुर जिले में यह दूसरा दौरा है। जबकि इससे पहले गत दिवस वह ऊना जिले के दौरे पर थे। वीरभद्र सिंह बीते 15 जून को सुजानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भी शिरकत कर चुके हैं।
विज्ञापन

उनके संसदीय क्षेत्र में बढ़ते कार्यक्रमों को आने वाले लोकसभा चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री हमीरपुर और ऊना दौरे के बहाने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनावों को लेकर टोह भी ले रहे हैं। सुजानपुर में अपने दौरे के दौरान वीरभद्र सिंह ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर समेत अन्य नेताओं से परिधिगृह हमीरपुर में लंबी गपशप की थी। वहीं, रविवार को बड़सर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट राजेंद्र जार, कांग्रेस नेत्री प्रमिला देवी और एक्ससर्विसमैन कारपोरेशन के पूर्व चेयरमैन कर्नल बीसी लगवाल समेत कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। राजेंद्र जार, प्रमिला देवी और कर्नल बीसी लगवाल तीनों पूर्व में पार्टी टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन

बाक्स:
जिला कांग्रेस कमेटी भी रही नदारद-
सुजानपुर की तरह बड़सर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला कांग्रेस कमेटी नदारद रही। इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष समेत जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी नजर नहीं आए। हालांकि बड़सर और बिझड़ी दोनों ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे। जिले में तीन विधायकों के बावजूद जिला कांग्रेस कमेटी की गैर हाजिरी कहीं न कहीं जिला भाजपा की जड़ें मजबूत कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed