{"_id":"5aede2bb4f1c1b360b8b86c8","slug":"201525539515-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्य विभाग के पास पहुंची तेंदुए की सर्वे की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्य विभाग के पास पहुंची तेंदुए की सर्वे की रिपोर्ट
Updated Sat, 05 May 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। वन्य जीव मंडल के पास तेंदुए के सर्वेे की रिपोर्ट पहुंच गई है। सर्वे के मुताबिक बिझड़ी और हमीरपुर रेंज में तेंदुए की ज्यादा दहशत है। सुजानपुर, नादौन, भोरंज और अग्घार में तेंदुए की हरकत कम है। तेंदुए के बढ़ते आतंक को देख वन्य जीव मंडल ने सर्वे करवाया था। इसमें पाया गया कि बिझड़ी और हमीरपुर के जंगलों में तेंदुए के लिए पर्याप्त भोजन है। जबकि शेष बीटों में तेंदुए की हरकत भी कम है और वहां भोजन भी कम है। वन्य जीव मंडल ने जिला में तेंदुए की बढ़ती दहशत को देख सर्वे करवाया था।
इसमें बिझड़ी और हमीरपुर के चबूतरा, करोट आदि क्षेत्रों में तेंदुए की ज्यादा हरकत है। इन क्षेत्रों के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी तेंदुए की हरकत है, लेकिन बिझड़ी और हमीरपुर की अपेक्षा इन क्षेत्रों में कम है। इस संबंध में वन्य प्राणी मंडल हमीरपुर के डीएफओ कृष्ण कुमार का कहना है तेंदुए के सर्वेे की रिपोर्ट हमीरपुर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के मुताबिक बिझड़ी और हमीरपुर के कुछ क्षेत्रों में तेंदुए की हरकत ज्यादा है। नादौन, भोरंज, सुजानपुर और अग्घार में इसकी हरकत कम है। उन्होंने कहा कि तेंदुए के आतंक से लोगों को बचाने के लिए वन्य जीव मंडल हमेशा तैयार रहता है। कृष्ण ने कहा कि जहां कहीं भी लोगों को तेंदुआ दिखाई दे, वह शीघ्र अवगत करवाएं।