फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   आचार संहिता के उल्लंघन मामले की सवा दो साल बाद जांच शुरू

आचार संहिता के उल्लंघन मामले की सवा दो साल बाद जांच शुरू

Wed, 18 Apr 2018 10:51 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निकाय चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन मामले की सवा दो साल बाद जांच शुरू हो गई है। नगर परिषद हमीरपुर के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ प्रदेश शहरी विकास विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। विभाग ने अतिरिक्त उपायुक्त हमीरपुर को जांच का जिम्मा सौंपा है। पूर्व अध्यक्ष पर आरोप है कि वह आचार संहिता के दौरान सरकारी वाहन में सवार होकर रिटर्निंग अधिकारी हमीरपुर के कार्यालय पहुंचे और चुनाव के लिए नामांकन भरा था। 30 सितंबर 2015 को इस मामले की शिकायत नगर परिषद के तत्कालीन पार्षद वेद प्रकाश भारद्वाज ने निर्वाचन अधिकारी हमीरपुर से की थी। अमर उजाला ने अपने 30 दिसंबर 2015 के अंक में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले को प्रमुखता से उठाया था। सरकारी अधिकारियों ने करीब सवा दो साल तक इस मामले की फाइल को दबा कर रखा। जिस पर अब जांच शुरू हो गई है। मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त के पास इस मामले की पहली पेशी थी। जिस पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष और शिकायकर्ता दोनों को तलब किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त ने इस मामले में दोनों पक्षों के बयान कलमबद्ध किए। वहीं शिकायकर्ता ने निर्वाचन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर दो-दो साल तक किसी मामले की सुनवाई नहीं होगी तो लोगों को इंसाफ मिलना मुश्किल है। इस तरह के लचर व्यवस्था के कारण ही लोगों का विभिन्न विभागों के ऊपर से विश्वास उठता जा रहा है। उधर, एडीसी हमीरपुर रतन गौतम ने कहा कि शहरी विकास विभाग से मामले की जांच के आदेश मिले हैं, जिसके बाद मंगलवार को दोनों पक्षों को कार्यालय में बुलाया गया था। नगर परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप हैं। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed