फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हाउस टैक्स रिकवरी को नप ने डोर टू डोर नोटिस देने की चलाई मुहिम

हाउस टैक्स रिकवरी को नप ने डोर टू डोर नोटिस देने की चलाई मुहिम

Sun, 07 Jan 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर ने डिफाल्टरों से हाउस टैक्स की रिकवरी के लिए डोर टू डोर नोटिस देने की मुहिम शुरू की है। इसके तहत जिन डिफाल्टरों ने हाउस टैक्स की अदायगी नहीं की है, उनके घरों में नप के कर्मचारी नोटिस पहुंचाएंगे। नोटिस में डिफाल्टरों से हाउस टैक्स की अदायगी की अपील की जाएगी। जो डिफाल्टर नोटिस के बावजूद हाउस टैक्स की अदायगी नहीं करेंगे नप उन्हें न्यायालय में घसीटेगी।
विज्ञापन

नगर परिषद हमीरपुर के बीते वर्ष के करीब 35 लाख रुपये एक सौ डिफाल्टरों के पास फंसे हैं। डिफाल्टर नप के निर्देशों के बावजूद हाउस टैक्स की अदायगी नहीं कर रहे हैं। वहीं नप ने इस वर्ष के हाउस टैक्स की अदायगी के लिए 31 मार्च अंतिम तिथि निर्धारित की है। 31 मार्च से पहले गृहकर भरने वाले लोगों को नप दस फीसदी तक छूट देगी। यह छूट केवल वर्तमान वर्ष के गृहकर को भरने के लिए लोगों को दी जाएगी। जो लोग बीते वर्ष के गृहकर की अदायगी इस वर्ष में करेंगे उन्हें नप द्वारा कोई छूट नहीं दी जाएगी। डिफाल्टरों में नप क्षेत्र में रहने वाले कई धन्नासेठ भी शामिल हैं। नप अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने डिफाल्टरों को जल्द गृहकर भरने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में ईओ नप हमीरपुर विनोद कुमार का कहना है कि गृहकर की रिकवरी के लिए नप ने डिफाल्टरों को डोर टू डोर नोटिस भेजने की मुहिम चलाई है। नप के कर्मचारी लोगों के घरों तक नोटिस पहुंचाएंगे। इस मुहिम के कारण कुछेक लोग नप के पास गृहकर जमा करवाने आ रहे हैं। जो लोग नोटिसों के बावजूद गृहकर की अदायगी नहीं करेंगे, नप उन्हें कोर्ट में घसीटेगी। उन्होंने कहा कि डिफाल्टरों के पास नप के करीब 35 लाख रुपये गृहकर के फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed