{"_id":"5a4903b44f1c1bc5668b829e","slug":"201514734516-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काजल मिस, विशाल बने मिस्टर हमीरपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काजल मिस, विशाल बने मिस्टर हमीरपुर
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
models
- फोटो : models
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हमीरपुर। मीडिया विजन एंड नेम, फेम कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में हमीरपुर में सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर की 19 वर्षीय छात्रा काजल शर्मा मिस हमीरपुर चुनी गई। सरगम प्रथम उपविजेता और नेहा द्वितीय उपविजेता रहीं। वहीं मिसेज हमीरपुर प्रतियोगिता का खिताब महक सिंह के नाम रहा। पुरुष वर्ग में विशाल मिस्टर हमीरपुर चुने गए। साहिल प्रथम उपविजेता और अनुराग द्वितीय उपविजेता रहे।
प्रतियोगिता में 27 लड़कियों, 8 महिलाओं और 5 युवकों ने भाग लिया। पंजाब के कलाकार जसपाल भट्टी के छोटे भाई अरविंद्र भट्टी ने अपनी सहयोगी सलोनी के साथ समा बांधा। आरती ब्यूटीफुल आईज, दीपिका मिस टेलेंटड, आशिमा, ब्यूटीफुल हेयर, दिशा मिस कैटवाक चुनी गई।
विज्ञापन