फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जिला की 40 पंचायतों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत मिलेगा बजट

जिला की 40 पंचायतों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत मिलेगा बजट

Thu, 28 Dec 2017 11:03 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
जिला की 40 पंचायतों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत मिलेगा बजट
हमीरपुर। जिले की 40 पंचायतों को वर्ष 2017-18 के लिए स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ठोस, तरल एवं अपशिष्ट प्रबंधन के लिए वर्ष 2018 में बजट मिलेगा। यह बजट पंचायतों में मौजूद घरों के हिसाब से मिलेगा। इस बजट की राशि सात लाख से 20 लाख तक पंचायतों को मिलेगी। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिला के छह ब्लॉकों की पंचायतों के प्रतिनिधियों की ट्रेनिंग करवाई जाएगी। यह ट्रेनिंग चार और आठ जनवरी को आयोजित होगी। इसके तहत चार जनवरी को बमसन, भोरंज, सुजानपुर और हमीरपुर तथा आठ जनवरी को नादौन और बिझड़ी ब्लॉक के पंचायत प्रतिनिधियों की ट्रेनिंग होगी।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों में प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायक उपस्थित रहेंगे। ट्रेनिंग के बाद प्रतिनिधि अपनी पंचायतों में कार्यों का प्रारूप तैयार करेंगे। इसके बाद विभाग द्वारा इन 40 पंचायतों को घरों के हिसाब से सात से 20 लाख रुपये के बीच राशि जारी की जाएगी। इस राशि से ठोस, तरल एवं अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत पंचायतों में सोख्ता पिट व डंपिंग साइट इत्यादि बनाए जाएंगे। इससे पूर्व के तीन वर्षों में जिला की 114 पंचायतों को ठोस, तरल एवं अपशिष्ट प्रबंधन के लिए विभाग द्वारा बजट जारी किया गया है। उधर, स्वच्छ भारत मिशन के जिला संयोजक अनिल पटियाल का कहना है कि चार और आठ जनवरी को छह ब्लॉकों से चुनी गई 40 पंचायतों के प्रतिनिधियों की ट्रेनिंग होगी। ट्रेनिंग के बाद पंचायत प्रतिनिधि कार्यों का प्रारूप तैयार करेंगे। इसके बाद पंचायतों को सात से 20 लाख के बीच घरों के हिसाब से ठोस, तरल एवं अपशिष्ट प्रबंधन के लिए बजट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed