{"_id":"5a3405244f1c1b76678c1995","slug":"201513358628-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गारली में सड़क किनारे मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गारली में सड़क किनारे मिला व्यक्ति का शव
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी(हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत गारली के समीप सड़क किनारे शुक्रवार सुबह एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। सुबह सवेरे ही गारली गांव के लोगों ने बड़सर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तब तक मौके से व्यक्ति का शव गायब हो चुका था। छानबीन करने के बाद पता चला कि घंगोट पंचायत के गुतियाना गांव का संजीव कुमार पूरी रात सड़क किनारे पड़ रहा और सुबह जब उसको देखा गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों ने उसके शव को वहां से उठाकर उसके घर पहुंचा दिया। इसके बाद पुलिस मृतक के घर पर पहुंच गई। जहां पर उसके परिजनों ने कहा कि उन्हें किसी पर शक नहीं है और न ही पोस्टमार्टम करवाना चाहते हैं। इसके चलते वह पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं करवाना चाहते हैं। डीएसपी बड़सर धर्मचंद का कहना है कि परिजनों द्वारा यह बयान दिया गया कि उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है और न ही वह पोस्टमार्टम करवाना चाहते हैं। जिस कारण पुलिस द्वारा कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।