{"_id":"5a0af6124f1c1b72548bcff5","slug":"201510667794-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग बच्चों ने गाए देश भक्ति के गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग बच्चों ने गाए देश भक्ति के गीत
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर, जय भीम युवा मंडल हमीरपुर और श्रेष्ठा कुमारी मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से नेहरू युवा केंद्र स्थापना दिवस दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस जिला मुख्यालय की प्राथमिक पाठशाला में मनाया गया। इस मौके पर समाजसेवी ललिता जसवाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं। वहीं स्कूल प्रभारी कुसुम कुमारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर दिव्यांग बच्चों ने नृत्य व कविता प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने देश भक्ति गीत भी प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी सफल डोगरा, चुन्नी लाल, पल्लवी, ज्योति शर्मा, निखिल राणा और राजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन