फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   20 thousand devotees visited Balyogi in Diyotasiddh and prayed

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए बालयोगी के दर्शन, मांगीं मन्नत

Mon, 28 Jul 2025 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 28 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
20 thousand devotees visited Balyogi in Diyotasiddh and prayed
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए दंडवत होकर जाते श्रद्धालु। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। सावन मेलों के चलते बालयोगी के दरबार में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इसके चलते रविवार को सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 20 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और मन्नतें मांगीं।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास की ओर से 24 घंटे मंदिर के कपाट खुले रखे गए, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन करने में परेशानी का सामना न करना पड़े। श्रद्धालु नैना देवी, ज्वालाजी और चिंतपूर्णी में माथा टेकने के बाद बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में शनिवार देर शाम ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

वहीं, रविवार सुबह आरती के बाद दर्शन के लिए कपाट खोले गए। इसके बाद मंदिर में देर रात तक श्रद्धालुओं ने कीर्तन करते हुए बाबा का आशीर्वाद लिया। दोपहर के समय पंजाब के तरणतारण क्षेत्र से दो भाई पैदल यात्रा करते हुए शाहतलाई पहुंचे और वहां से दंडवत करते हुए बाबा की गुफा तक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों भाई अर्शदीप व शुभदीप ने कहा कि वह हर वर्ष जुलाई में बाबा के दर्शन को आते हैं। सावन माह में पहले शक्तिपीठों और उसके बाद बालयोगी का आशीर्वाद लेते हैं।
मंदिर में दिनभर बाबा बालक नाथ के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं को रात नौ बजे तक लंगर की सुविधा प्रदान की गई। बाबा बालक नाथ न्यास अध्यक्ष राजेंद्र गौतम स्वयं बड़सर से शाहतलाई होते हुए बाबा बालक नाथ मंदिर तक पैदल आए।

इस दौरान उन्होंने रास्ते में आने वाले सभी ढाबों, होटल आदि पर जाकर साफ-सफाई का ध्यान रखने और गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए दंडवत होकर जाते श्रद्धालु। स्रोत: जागरूक पाठक

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए दंडवत होकर जाते श्रद्धालु। स्रोत: जागरूक पाठक- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed