फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   20 rooms in the District Secretariat were vacated, sheds built at various places were also removed.

Hamirpur (Himachal) News: जिला सचिवालय में 20 कमरे किए खाली, जहां-वहां बने शैड भी हटवाए

Tue, 12 Nov 2024 02:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 12 Nov 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
20 rooms in the District Secretariat were vacated, sheds built at various places were also removed.
डीसी अमरजीत सिंह मिनी सचिवालय परिसर का निरीक्षण करते हुए। स्रोत : संस्थान
सचित्र
विज्ञापन

दशकों से बंद पड़े कमरों की मरम्मत के बाद इन्हें उपयोग में लाया जाएगा

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। उपायुक्त अमरजीत सिंह की ओर से आरंभ की गई विशेष मुहिम के बाद जिला के मिनी सचिवालय का कायाकल्प हो रहा है। कई दशकों से अनावश्यक रूप से जमा पुराने अनुपयोगी सामान एवं कबाड़ हटाए जाने के बाद मिनी सचिवालय में लगभग 20 बड़े एवं छोटे कमरे खाली हुए हैं।
इन कमरों को उपयोग में लाने के लिए मरम्मत कार्य जोरों पर है। कई दशकों से बंद पड़े इन कमरों के ताले खुलने और इनकी मरम्मत के बाद उपायुक्त कार्यालय की विभिन्न शाखाओं को पर्याप्त जगह मिलेगी। इन शाखाओं के माध्यम से आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मिनी सचिवालय परिसर में सरकारी गाड़ियों और अन्य सामान के लिए अनावश्यक रूप से जहां-वहां बनाए गए शैडों को भी उपायुक्त के निर्देशानुसार हटवा दिया गया है। इससे यह परिसर खुला और सुंदर लगेगा तथा आम लोगों की आवाजाही में भी आसानी होगी।
विज्ञापन

अमरजीत सिंह ने सोमवार को भी स्वयं पूरे मिनी सचिवालय परिसर का निरीक्षण किया तथा मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्यों के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। वर्षों से बंद रहने के कारण मिनी सचिवालय के कई कमरों की हालत बहुत ही खराब हो चुकी थी और इनका उपयोग नहीं हो पा रहा था। मिनी सचिवालय की बैक साइड को भी साफ करवाया जा रहा है। इस अवसर पर उपायुक्त के साथ जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह और जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed