फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   20 and 21 year old youth had robbed an elderly person, police caught them through phone call

Hamirpur (Himachal) News: 20 और 21 वर्ष के युवाओं ने लूटा था बुजुर्ग, फोन कॉल से पुलिस ने धरे

Thu, 30 Jan 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 30 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत तरेटी गांव में दिनदहाड़े बुजुर्ग से मारपीट और लूट की वारदात में शामिल आरोपियों को धर लिया गया है। वारदात में शामिल दोनों आरोपियों से बुजुर्ग से लूटी गई हजारों रुपये की राशि रिकवर कर ली गई है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि इन आरोपियों ने वारदात से पूर्व कॉल करने के बहाने बुजुर्ग से फोन मांगा था। इस फोन कॉल को आधार बनाकर पुलिस जांच आगे बढ़ी और आरोपियों को धर लिया गया है। बीते 11 जनवरी को शातिरों ने बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल कर वारदात का अंजाम दिया था। नादौन के गांव तरेटी निवासी किशोरी लाल 65 वर्ष के साथ अमलैहड़ क्षेत्र में यह वारदात सामने आई थी।
विज्ञापन

इस दौरान दो युवकों ने अचानक उन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है, जिसके कारण उनके सिर पर गंभीर चोट आई है और सिर पर उन्हें 15 टांके लगे हैं। इस मामले में किशोरी लाल के पुत्र दिनेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि शुक्रवार को उनके पिता अपनी बहन के घर उसके पैसे देने जा रहे थे। जब वह दोपहर करीब 11:00 बजे नादौन के अमलैहड़ के निकट पपड़ा नामक स्थान पर पहुंचे, तो बाइक सवार दो युवकों ने उनसे मोबाइल मांगा और एक कॉल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान एक युवक ने पीछे से उनके सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे किशोरी लाल बेसुध होकर वहीं गिर गए। कुछ समय बाद जब उन्हें होश आया, तो उनके पास रखे करीब 30 हजार रुपये और मोबाइल गायब था। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया है। आरोपियों की पहचान आशीष निवासी गांव घलौण, तहसील नादौन और हर्षित भारद्वाज निवासी गांव खेड़ी डाकघर बैहना, तहसील बड़सर के रूप में हुई है।
पुलिस की ओर से आरोपियों से 30 हजार रुपये में से कुछ राशि रिकवर की गई है। दोनों आरोपियों की उम्र 20 और 21 वर्ष है। पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।


कोट
दोनों आरोपी वीरवार तक पुलिस रिमांड पर हैं। सुनसान इलाके में वारदात को अंजाम दिया था। बावजूद इसके आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियों को वीरवार को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।
-भगत सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed