{"_id":"a91b29c01d9440f04476e661d9b6b3dc","slug":"2-bdc-seats-in-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में दो बीडीसी, जिप और नप में भाजपा का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में दो बीडीसी, जिप और नप में भाजपा का कब्जा
ब्यूरो, अमर उजाला/ (हमीरपुर)।
Updated Mon, 18 Jan 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दो बीडीसी, जिला परिषद और नगर परिषद हमीरपुर पर भाजपा का कब्जा रहा। नगर परिषद में कांग्रेस ने एक भी प्रत्याशी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए मैदान में नहीं उतारा।
विज्ञापन
नगर परिषद में भी भाजपा प्रत्याशी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बने हैं। शानदार जीत दर्ज करने के बाद भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने शहर में विजय रैली निकाली। नगर परिषद अध्यक्ष सलोचना देवी और उपाध्यक्ष दीप बजाज को बनाया गया। जिला परिषद पद पर राकेश कुमार और उपाध्यक्ष पद पर चौधरी चंदू लाल नियुक्त किए गए। बीडीसी हमीरपुर में अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा रहा।
विज्ञापन
भाजपा समर्थित सोनी कुमार शर्मा को बीडीसी अध्यक्ष चुना गया। बड़सर में भी भाजपा समर्थक बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर काबिज हुए हैं। भाजपा समर्थित प्रत्याशी अंजू कुमारी अध्यक्ष और पवन जगोता को उपाध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन