{"_id":"5c6edc30bdec22738335fb41","slug":"191550769200-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दियोटसिद्ध मंदिर की बैठक में 25.81 करोड़ बजट पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दियोटसिद्ध मंदिर की बैठक में 25.81 करोड़ बजट पारित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर(हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ न्यास दियोटसिद्ध में बैठक का आयोजन वीरवार को किया गया। बैठक मंदिर न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर विशाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 25,81,88,670 का बजट प्रस्तावित किया गया। बजट में मंदिर कर्मचारियों के वेतन पर 7.70 करोड़, शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों के वेतन पर 8.15 लाख, सुरक्षा कर्मियों के वेतन पर एक करोड़, प्रशासनिक वेतन पर 18 लाख, मेला अस्थायी कर्मचारी के वेतन पर 8 लाख का प्रावधान किया गया है। वहीं हिस्सेदारों के लिए 93 लाख का प्रावधान किया गया है।
वहीं इस वर्ष 17 करोड़ रुपये वेतन पर खर्च होंगे। श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था करने के लिए 40 लाख का प्रावधान किया गया है। आर्थिक सहायता के लिए 25 लाख, ऑडिट वकील की फीस के लिए 5 लाख, पूजा-धूप के लिए 6 लाख, बिजली बिल जनरेटर के लिए 60 लाख, आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी के लिए 6 लाख, पानी शुद्धिकरण के लिए 2 लाख, बेंच के लिए 5 लाख का प्रावधान किया गया है। मंदिर अधिकारी ओपी लखनपाल ने कहा कि बस अड्डा के पास पार्किंग के लिए एक करोड़ का प्रावधान करवाया जाएगा। इसके अलावा बस अड्डे के लिए पेवर टाइलें लगाने के लिए 20 लाख, समाधियों की ओर जाने वाली सड़क के लिए 10 लाख रुपये प्रस्तावित किए हैं। इस मौके पर बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास दियोटसिद्ध के अध्यक्ष एवं एसडीएम विशाल शर्मा ने कहा कि 25, 81, 88670 का बजट प्रस्तावित किया गया है। बैठक में न्यासी पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, सुरेश चौधरी, सुरेश कुमार, रमेश कुमार, पवन कुमार, कमलनयन, संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।