{"_id":"5c377fb8bdec22739e2a3b71","slug":"191547141048-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 वरिष्ठ नागरिकों को डीएसपी रेणु शर्मा ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 वरिष्ठ नागरिकों को डीएसपी रेणु शर्मा ने किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। सामाजिक संस्था हिंद संग्राम परिषद ने नौंहगी में वीरवार को लोहड़ी के पर्व पर हर वर्ष की तरह इस बार भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें डीएसपी हमीरपुर रेणु शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि समाज को सही दिशा देने के लिए संस्था की ओर से किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। आज युवा पीढ़ी को भी सही दिशा देने की आवश्यकता है। इससे पूर्व संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित वासू देव शर्मा ने संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यों का विस्तृत ब्योरा दिया।
संस्था की प्रदेशाध्यक्ष रितु कपूर ने संस्था की स्थापना से लेकर वर्तमान तक के सफर की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान करीब एक क्विंटल मूंगफली और रेवड़ियां बांटी गईं। इसके बाद मुख्यातिथि ने संस्था की ओर से 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 50 वृद्धों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। वहीं जरूरतमंदों को करीब 25 हजार की सहायता राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर कैप्टन विपन शर्मा, अनिता गर्ग, डा. केसर सिंह पटियाल, डा. अशोक शर्मा, विनोद ठाकुर, देव राज वर्मा, कर्नल बलदेव शर्मा, विद्या सागर शर्मा, नीलम चौधरी, आशू मंडयाल, गुरदयाल सिंह, अनिरुद्ध डोगरा, राज कुमार, सुरजीत सिंह, सुदर्शन जरयाल, रामस्वरूप, शिक्षा देवी, ब्रह्मदास सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।