{"_id":"5bf04e3dbdec2269c41f597e","slug":"191542475325-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से दो गाडिय़ां क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से दो गाडिय़ां क्षतिग्रस्त
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। पुलिस चौकी जाहू के तहत कांगूघटी में शुक्रवार रात को अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े दो वाहनों को टक्कर मार दी। इस टक्कर से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जबकि टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। सड़क किनारे खड़े वाहन के मालिक सुनील कुमार का कहना है कि शुक्रवार रात कांगूघटी के पास सड़क किनारे अपनी कार खड़ी की थी। सुबह जब कार को देखा को उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका था। इसके साथ ही एक अन्य बस भी क्षतिग्रस्त हुई थी। उन्होंने कहा कि इस बारे में पुलिस चौकी जाहू में शिकायत दर्ज करवा दी है। जाहू पुलिस चौकी प्रभारी परमजीत सिंह ने कहा कि कार और बस को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन