{"_id":"5bd8a121bdec2269602c5194","slug":"191540923681-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति तिथि से निर्धारित हो कर्मचारियों की वरिष्ठता : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति तिथि से निर्धारित हो कर्मचारियों की वरिष्ठता : संघ
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राज्य बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता एवं अतिरिक्त सहायक अभियंता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को समीरपुर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से संघ के प्रधान सुरेश कुमार की अगुवाई में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा और समस्याओं के समाधान का आग्रह किया।
संघ ने कहा कि जितने भी कनिष्ठ अभियंता अनुबंध कार्यकाल के बाद नियमित किए गए हैं उनकी वरिष्ठता नियमित होने की तिथि के बाद तय की गई है। जोकि, कर्मचारियों के साथ अन्याय है। जबकि नौकरी ज्वाइन करने की तिथि से वरिष्ठता सूची जारी होनी चाहिए थी। इससे अनुबंध काल की 6 साल की नौकरी की वरिष्ठता खत्म हो रही है। प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के आदेशों का हवाला देते हुए संघ ने मांग की है कि उनकी वरिष्ठता ज्वाइनिंग के समय से तय की जाए ताकि, उन्हें उचित वरिष्ठता लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त डिग्री होल्डर कनिष्ठ अभियंताओं को पदोन्नति में आईपीएच विभाग की तर्ज पर 25 फीसदी कोटे की मांग भी उठाई है। जोकि, वर्तमान में मात्र 5 फीसदी है। साथ में विद्युत विभाग में कार्यरत आईटी कनिष्ठ अभियंताओं के लिए अलग से कैडर की भी मांग उठाई है। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को ध्यान से सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि ऊर्जा मंत्री को उनका मांग पत्र प्रेषित किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री से आग्रह किया जाएगा कि कनिष्ठ एवं अतिरिक्त सहायक अभियंता संघ की मांगों को ध्यान में रख उचित कार्रवाई की जाए ताकि, उनको न्याय मिल सके।