फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   उद्घाटन की पूर्व संध्यां पर शरारती तत्वों ने तोड़ दी विधायक के नाम की पट्टिका

उद्घाटन की पूर्व संध्यां पर शरारती तत्वों ने तोड़ दी विधायक के नाम की पट्टिका

Sun, 28 Oct 2018 10:30 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर की ग्राम पंचायत करोट में शरारती तत्वों ने सामुदायिक भवन के उद्घाटन की पूर्व संध्या पर विधायक के नाम की पट्टिका तोड़ डाली। इसके साथ ही उद्घाटन समारोह के लिए रखा टेंट का सामान भी तोड़ दिया। विधायक राजेंद्र राणा ने रविवार को इस सामुदायिक भवन का उद्घाटन करना था लेकिन, पूर्व संध्या पर शरारती तत्वों ने इस घटना को अंजाम दे दिया। इस कारण रविवार को होने वाला उद्घाटन समारोह भी रद्द कर दिया गया। संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों ने इस बाबत पुलिस थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत करोट में रविवार को विधायक राजेंद्र राणा ने सामुदायिक भवन का उद्घाटन करना था। इसके साथ पंचायत में जनसभा भी आयोजित होनी थी लेकिन, शनिवार रात को ही शरारती तत्वों ने उद्घाटन पट्टिका और समारोह के लिए लाया गया टेंट का सामान तोड़ डाला। रात को जब इस बात का पता विधायक और पंचायत प्रतिनिधियों को चला तो उन्होंने रविवार का उद्घाटन समारोह रद्द कर दिया। वहीं पुलिस को भी सूचना दी गई। रात को ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जबकि पंचायत प्रतिनिधियों ने रविवार सुबह थाना सुजानपुर में मामले की शिकायत की। इस मौके पर विधायक राजेंद्र राणा भी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


आरोपियों को पकड़ा न गया तो करेंगे आंदोलन : राणा
विधायक राजेंद्र राणा ने रविवार को उद्घाटन समारोह तो रद्द कर दिया लेकिन, जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दीवारों पर नाम लिखवा कर वोट नहीं मिलते हैं, इसके लिए लोगों के दिलों पर अपनी छाप छोड़नी पड़ती है। जिस तरह से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इस तरह की घिनौनी हरकत की है, उसका जवाब लोकसभा चुनाव में यहां की जनता देगी। विधायक राजेंद्र राणा का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी गई है। रविवार को उद्घाटन समारोह को रद्द कर दिया गया लेकिन, जनसभा को संबोधित करने वह पंचायत पहुंचे। उन्होंने जनसभा में कहा कि इसकी शिकायत उन्होंने थाना सुजानपुर में दी है। कहा कि सुजानपुर पुलिस शीघ्र अतिशीघ्र उन शरारती तत्वों को पकड़े अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो ग्रामीण अपने स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सर्वकल्याणकारी संस्था के वार्षिक समारोह के लिए लोगों को निमंत्रण दिया। उधर, पंचायत प्रधान सुमन कुमारी का कहना है कि शनिवार रात्रि से ही पंचायत में कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ दिया था। लोगों की इच्छा थी कि गांव में जो सामुदायिक भवन बना है उसका उद्घाटन विधायक राजेंद्र राणा करें। लेकिन, पंचायत में शरारती तत्वों ने माहौल खराब किया और समारोह को रद्द करवा दिया गया। सुजानपुर थाना प्रभारी श्याम लाल का कहना है कि पंचायत करोट में शनिवार रात्रि को शिकायत के बाद पुलिसकर्मी भेजे गए थे। रविवार को उसी पंचायत के प्रतिनिधियों और लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई है। इसके अलावा उद्घाटन पट्टिका को हटाने की भी शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही उन शरारती तत्वों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed