{"_id":"5bb10950867a5570f366ee29","slug":"191538328912-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की सेवा में पूरी तरह से नाकामयाब साबित हुए सांसद : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की सेवा में पूरी तरह से नाकामयाब साबित हुए सांसद : अनुराग
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र सदर के गोटा गांव में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन एवं सेवा दल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया। इसमें सेवादल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सभी कार्यकर्ताओं एवं लोगों से आगामी लोस चुनावों में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में कार्य करने और वोट करने का आग्रह किया। इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील शर्मा बिट्टू मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंनेे सेवा दल तथा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के कार्यों की सराहना की। सेवादल के अध्यक्ष मदनलाल कौंडल तथा विक्रम शर्मा की ओर से आयोजित बैठक में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
सुनील ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में लोग महंगाई की मार के मुख्य मुद्दे पर अपना फैसला कांग्रेस के पक्ष में मतदान करके सुनाएगी। सांसद अनुराग ठाकुर जनता की सेवा में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए हैं। सेवादल प्रधान मदन कौंडल, जिला प्रधान राजीव गांधी पंचायती संगठन विक्रम शर्मा, सेवादल जिला हमीरपुर के प्रभारी प्रकाश महाजन, एससी सेल हमीरपुर ब्लॉक के अध्यक्ष मौजी राम, पांडवी पंचायत प्रधान कंचन देवी, वार्ड पंच जमुना देवी, पूर्व प्रधान माया देवी, जिला सचिव कैप्टन रणजीत सिंह, ज्ञानचंद आदि ने प्रस्ताव पारित कर कार्यकर्ताओं के समर्थन सहित सुनील शर्मा बिट्टू के लिए लोकसभा के टिकट की मांग की। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी कांग्रेस सदस्य तथा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर सुनील बिट्टू के लिए टिकट की मांग का प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे।