{"_id":"5ba68300867a557f032acf6d","slug":"191537639168-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत गगाल गांव में कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। बाइक सवार को तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सौरभ कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी गांव जोल सप्पड़ ने कहा कि वह शनिवार सुबह जब बाइक पर नादौन की ओर आ रहा था तो गगाल गांव में पेट्रोल पंप के पास हमीरपुर की ओर जा रही कार के चालक ने सड़क पर पड़े गड्ढे से बचने के लिए कार को अचानक गलत दिशा में मोड़ दिया। इससे उसकी बाइक की टक्कर कार से हो गई। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन महेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन