{"_id":"5ba531a5867a5501332a6493","slug":"191537552805-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज उपमंडल मुख्यालय में अव्यवस्था का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज उपमंडल मुख्यालय में अव्यवस्था का माहौल
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज मुख्यालय में जहां हजारों की संख्या में लोग प्रतिदिन अपने कार्य करवाने आते हैं लेकिन, मुख्यालय में प्रशासन की अनदेखी के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल भोरंज में पिछले 20 दिनों से शौचालय बंद पड़े हुए हैं। शौचालय बंद होने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से लोक निर्माण विभाग को इसकी मरम्मत का एस्टिमेट बनाने के बारे में लिखा गया है लेकिन, 20 दिनों से ऐसा नहीं हो पाया है।
वहीं भोरंज बाजार में बस ठहराव के पास सामुदायिक शौचालय में पिछले एक माह से ताला लटका हुआ है। इस शौचालय का टैंक ओवरफ्लो है। वहीं मिनी सचिवालय में पहली मंजिल पर बने शौचालय पर भी पिछले एक माह से ताला लगा हुआ है। इसके साथ तहसील कार्यालय में बने शौचालय का भी बुरा हाल है। वहां पर हर समय पानी खड़ा रहता है। भोरंज में स्वच्छता के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। इस संबंध में सिविल अस्पताल भोरंज के बीएमओ डा. ललित कालिया का कहना है कि शौचालय की मरम्मत का एस्टिमेट बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग को लिखा है लेकिन, अभी तक एस्टिमेट नहीं बना है। जैसे ही एस्टिमेट बनेगा मरम्मत करवा दी जाएगी। इधर, लोक निर्माण विभाग भोरंज के सहायक अभियंता एआर भाटिया ने कहा कि जल्द ही एस्टिमेट बना दिया जाएगा। ग्राम पंचायत भोरंज के प्रधान गरीब दास ने कहा कि बस ठहराव के पास जो सामुदायिक शौचालय है उसका टैंक भर गया है। उन्होंने कहा कि शौचालय को जल्द ही चालू करवाया जाएगा।