फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   एक सौ मीटर दौड़ में बडैहर की इशिता प्रथम

एक सौ मीटर दौड़ में बडैहर की इशिता प्रथम

Thu, 13 Sep 2018 07:36 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
सौ मीटर दौड़ में बडैहर की इशिता प्रथम
विज्ञापन

भोरंज खंड के प्राइमरी स्कूलों की प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कर रही कार्य : कमलेश
अमर उजाला ब्यूरो
जाहू (हमीरपुर)। शिक्षा खंड भोरंज के प्राथमिक स्कूलों की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन वीरवार को हुआ। इसमें विधायक कमलेश कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। प्रतियोगिता में करीब 250 के करीब खिलाड़ियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में कनिका भोरंज प्रथम, अक्षिता सिंह समीपुर दूसरे स्थान पर रही। सोलो सांग में समीरपुर प्रथम और भोरंज दूसरे रहे स्थान पर रहा। फॉक डांस में भोरंज प्रथम, समीरपुर दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के वॉलीबाल प्रतियोगिता में समीरपुर जोन प्रथम और नगरोटा जोन दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो में भोरंज जोन प्रथम और पट्टा जोन दूसरे स्थान पर रहा।

लड़कों की कबड्डी में पट्टा जोन प्रथम और समीरपुर जोन दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो खेल में भोरंज जोन के खिलाड़ी प्रथम और पट्टा जोन के खिलाड़ी दूसरे स्थान पर रहे। लड़कों की 50 मीटर की दौड़ में आदित्य प्रथम, डिडवीं का साहिल चौधरी दूसरे स्थान पर रहा। 100 मीटर की दौड़ में डिडवीं का साहिल चौधरी प्रथम, आदित्य दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की 50 मीटर की दौड़ में किरन बराड़ा प्रथम और सिमरन समीरपुर दूसरे स्थान पर रही। इसी तरह 100 मीटर दौड़ में इशिता बडैहर प्रथम और मोहनी डिडवीं दूसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने विजेता रहे छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भोरंज सुख देव, भोरंज भाजपा मंडल अध्यक्ष जैमल ठाकुर, महासचिव अशोक ठाकुर, सीएचटी महेंद्र धीमान, राजेश धीमान, राजेंद्र कुमार, मनोहर लाल रांगड़ा, प्रकाश भारद्वाज, सुमन चंदेल, आनंद किशोर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed