फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   दो दिन के हड़ताल के बाद आज से चक्का जाम करेंगे निजी बस ऑपरेटर

दो दिन के हड़ताल के बाद आज से चक्का जाम करेंगे निजी बस ऑपरेटर

Tue, 11 Sep 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के निजी बस आपरेटरों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी बस स्टैंड हमीरपुर में अपनी मांगों को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। जोरदार नारेबाजी करने के बाद निजी बस आपरेटर्स के जिला प्रधान नरेश कुमार दर्जी ने कहा कि मंगलवार शाम तक यदि सरकार ने निजी बस संचालकों की मांगें नहीं मानी तो बुधवार सुबह निजी बस संचालक चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन

जिसकी जिम्मेवारी सरकार और प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि होने और अनेक प्रकार के टैक्स लगने के कारण कई निजी बस संचालक घाटे में चल रहे हैं। कई संचालकों ने इस कारण अपनी बसों को खड़ा तक कर दिया है। घाटे में चल रहे कई निजी संचालकों को तेल के खर्चे तक पूरा करने में परेशानी हो रही है। पैसे उधार लेकर बसों को रूटों पर भेजा जा रहा है, लेकिन रूटों पर खर्चे के मुताबिक भी आमदन नहीं हो रही है। मंगलवार को बस अड्डा हमीरपुर में निजी बस संचालकों ने करीब आधा घंटा प्रदर्शन कर मांगों को लेकर नारेबाजी की और सरकार से किराये में वृद्धि करने और टैक्स में कमी करने की मांग की। मांगेें पूरी न होने पर संचालकों ने चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed