फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अलंकृत प्रथम

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अलंकृत प्रथम

Thu, 23 Aug 2018 10:47 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अलंकृत प्रथम
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में स्थित हमीरपुर पब्लिक स्कूल में वीरवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के एलकेजी और यूकेजी के छात्रों ने उत्साह के साथ अपनी प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता का विषय स्वतंत्रता सेनानी रखा गया। बच्चों ने सुंदर-सुंदर परिधानों में सजकर अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। बच्चों ने भगत सिंह, महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चंद्र बोस आदि महापुरुषों का रूप धारण कर प्रस्तुति दी। इस प्रतियोगिता में कक्षा एलकेजी का अलंकृत प्रथम, गौरिका द्वितीय और अक्षिता तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, दिव्यांश को सांत्वना पुरस्कार मिला। कक्षा यूकेजी की ईशानवी ने प्रथम, शनाया ने द्वितीय, क्षीरजा ने तृतीय और आरवी ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। प्रधानाचार्य घनश्याम कश्यप ने सभी छात्रों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed