फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कांगुघट्टी में स्लेटपोश रिहायशी मकान गिरा

कांगुघट्टी में स्लेटपोश रिहायशी मकान गिरा

Thu, 16 Aug 2018 11:27 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जाहू के अंतर्गत पड़ते गांव कांगुघट्टी में चार कमरों वाला रिहायशी मकान अचानक गिर गया। इससे लाखों का नुकसान हुआ है। कांगुघट्टी गांव के निवासी कांशी राम का चार कमरों वाला स्लेटपोश मकान बारिश के कारण गिर गया है। कांशी राम ने कहा कि काफी साल पहले यह मकान बनाया गया था। उन्होंने कहा कि वह इन दिनों अपने बेटे के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन

कांशी राम ने कहा कि तीन दिन पहले हुई भारी बारिश के कारण मकान की दीवारों में दरारें आ गई थीं। बुधवार को अचानक मकान की दीवारें गिर गई हैं। उस समय घर में कोई नहीं था। रिहायशी मकान के गिरने की सूचना स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को दे दी है। इस पर जाहू पंचायत प्रधान राजू, पंचायत प्रतिनिधि अमरी देवी और हलका पटवारी वासु देव शर्मा ने रिहायशी मकान के गिरने का निरीक्षण करके नुकसान का जायजा लिया है। जाहू पंचायत प्रधान राजू ने जिला प्रशासन से मांग की है कि कांशी राम की आर्थिक मदद की जाए। इस संबंध में भोरंज के तहसीलदार अमर सिंह का कहना है कि पटवारी को जल्द रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed