{"_id":"5b5485ed4f1c1b4a748b65d9","slug":"191532265965-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के मामले में सीसीटीवी की फुटेज खंगालेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के मामले में सीसीटीवी की फुटेज खंगालेगी पुलिस
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर 9 में एनआरआई के घर पर हुई चोरी के मामले को सुलझाने के लिए जिला पुलिस सोमवार को शहर के सीसीटीवी की फुटेज खंगालेगी। पुलिस को उम्मीद है कि शहर केे विभिन्न चौराहों पर लगे सीसीटीवी से शातिरों का कोई सुराग मिल सकता है। बता दें कि वार्ड नंबर नौ में जिस घर में चोरी हुई है, उस घर को जाने वाले रास्ते के साथ पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक और दो होटल हैं। इन सभी संस्थानों के बाहर सीसीटीवी लगे हुए हैं।
घर में चोरी के मकसद से घुसने वाले आरोपियों के आने जाने की हरकत सीसीटीवी में कैद हो सकती है। शनिवार रात को एनआईआई संजीव कुमार शर्मा अपने एक रिश्तेदार के पास गए हुए थे। वह करीब चार साल के बाद आस्ट्रेलिया से हमीरपुर अपने घर पहुंचे थे। घर पर कोई सदस्य मौजूद न होने के चलते शातिरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़ा और कमरे के भीतर से दो नामी कंपनी के मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान समेत दस हजार रुपये नकदी ले उड़े। पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए डॉग स्क्वायड को भी घटनास्थल पर लाया था। लेकिन, अभी तक मामले को सुलझाया नहीं जा सका है। उधर, पुलिस थाना हमीरपुर के प्रभारी संजीव गौतम ने कहा कि पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली है। उन्होंने कहा कि सोमवार को घर के आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे कैमरों की फुटेज को चेक किया जाएगा।