{"_id":"5b508f964f1c1b44748b5b1d","slug":"191532006294-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम बड़सर ने बस अड्डा भोटा का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम बड़सर ने बस अड्डा भोटा का किया औचक निरीक्षण
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोटा (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा में बड़सर के एसडीएम विशाल शर्मा ने वीरवार को बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बस अड्डे के पास लगे कूड़े के ढेरों को देख एसडीएम तल्ख दिखे और एचआरटीसी प्रबंधन को दो दिन के अंदर कूड़े को वहां से उठाने को कहा। इस मौके पर सभी दुकानदार इकट्ठा हो गए और बस अड्डे की समस्याओं से अवगत करवाया।
इस दौरान दुकानदारों ने रोष व्यक्त किया कि निगम को बस अड्डे से सालाना अच्छी आमदन होती है। फिर भी निगम समस्याओं का हल नहीं कर पा रहा है। इस दौरान एसडीएम ने हमीरपुर निगम के कार्यकारी प्रबंधक देशराज को आदेश दिए कि वर्षाशालिका को अंदर से ठीक ढंग से साफ किया जाए। इसके साथ वर्षाशालिका में बिजली का भी प्रबंध करें। विशाल ने दुकानदारों को भी आदेश दिए कि वह अपनी दुकानों का कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें। अगर निगम एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं करता है तो उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर निगम के कार्यकारी प्रबंधक देशराज, अश्वनी कुमार, पवन कुमार, विजय, संजय, अनिल, अरुण सोनी आदि मौजूद रहे।