फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पांच साल हो लाइनमैन से फोरमैन पदोन्नति समयावधि

पांच साल हो लाइनमैन से फोरमैन पदोन्नति समयावधि

Mon, 16 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश बिजली तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक भोटा में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहन ठाकुर ने की। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड प्रबंधन ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं को अमलीजामा नहीं पहनाया है। इस कारण तकनीकी कर्मचारियों में बोर्ड के प्रति रोष है। उन्होंने बोर्ड प्रबंधन से मांग की है कि प्रस्तावित सर्विस कमेटी में लाइनमैन से फोरमैन की पदोन्नति के लिए समयावधि सात साल से घटाकर पांच साल की जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा तकनीकी कर्मचारियों को मोबाइल भत्ता प्रदान किया जाए। एसएसए की 115 सीटों पर पदोन्नत करने की मांग की गईं। संघ के सदस्यों ने कहा कि अगर प्रदेशभर के तकनीकी कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो कर्मचारी आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेवारी बोर्ड प्रबंधन की होगी। संघ ने कहा कि अगर कार्यभार के अनुरूप पदों का सृजन किया जाता है तो संघ उसका स्वागत करेगा। अगर क्रियाशील पदों को समाप्त किया गया तो संघ विरोध करेगा। संघ सदस्यों ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की 17 सितंबर को प्रस्तावित विरोध रैली में संघ बढ़चढ़कर भाग लेगा। बैठक में महामंत्री पुरुषोत्तम ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष नेकराम ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान शेर सिंह राणा, शालीग्राम, सुरेंद्र पराशर, देवेंद्र संधू, लक्ष्मण कपटा, यूसुफ खां, चमन लाल और प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed