{"_id":"5b19632c4f1c1bf56e8b6bfa","slug":"191528390444-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने तलब किए डाइट प्रधानाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने तलब किए डाइट प्रधानाचार्य
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गौना करौर में एक पद पर तैनात दो प्रधानाचार्यों की लड़ाई अब पुलिस के बाद एसडीएम कार्यालय तक पहुंच गई है। मार्च माह से संस्थान में एक पद पर दो अधिकारी सेवाएं दे रहे हैं। पुराने प्रधानाचार्य सर्विस नियमों का हवाला देते हुए प्रशासनिक ट्रिब्यूनल से मिले स्टे के बाद संस्थान में दोबारा ज्वाइन कर चुके हैं। नए प्रधानाचार्य राजेंद्र पाल भी प्रदेश उच्च न्यायालय से स्टे लेकर सेवाएं दे रहे हैं। पूर्व में कार्यालय स्टाफ की बैठक को लेकर दोनों में बहसबाजी हुई और यह मामला पुलिस थाना नादौन पहुंच गया। अब वीरवार को एसडीएम नादौन दिलेराम धीमान ने दोनों प्रधानाचार्यों को कार्यालय में तलब किया था। बताया जा रहा है कि शाम तक केवल एक ही प्रधानाचार्य एसडीएम कार्यालय पहुंचे। संस्थान में एक पद पर दो प्रधानाचार्यों के बाद स्थिति बेकाबू हो चुकी है।
विज्ञापन