{"_id":"5afb12be4f1c1bd9408b57df","slug":"191526403774-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसदीय क्षेत्र में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसदीय क्षेत्र में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
Updated Tue, 15 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में आने वाले सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। सर्व कल्याणकारी संस्था के युवा संपर्क विंग के संयोजक अभिषेक राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहली बार किसी संसदीय क्षेत्र पर आधारित क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। टूर्नामेंट के तहत एक लाख का प्रथम पुरस्कार, 51000 का द्वितीय पुरस्कार और 21000 का तृतीय पुरस्कार रखा गया है।
इसके अलावा विधानसभा स्तर पर आयोजित मैचों के लिए अलग से पुरस्कार रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला हमीरपुर के मैच हमीरपुर, बड़सर, सुजानपुर, भोरंज, नादौन और धर्मपुर में आयोजित किए गए। बिलासपुर जिला के मैच बिलासपुर, श्री नैनादेवी, झंडूता व घुमारवीं में खेले गए। ऊना जिला के मैच ऊना, हरोली, चिंतपूर्णी, अंब, कुटलैहड़, देहरा व जसवां परागपुर में आयोजित किए गए। मंगलवार को 17 विधानसभा क्षेत्र में खेले गए 16-16 ओवर के मैच काफी रोमांचक रहे और क्रिकेट प्रेमियों को दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले। मैचों का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा।