{"_id":"5af47a244f1c1b350b8b9363","slug":"191525971492-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन की एक पंचायत के प्रधान का चुनाव रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन की एक पंचायत के प्रधान का चुनाव रद्द
Updated Thu, 10 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन की एक पंचायत प्रधान का चुनाव रद्द
रंगस (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की एक पंचायत के प्रधान का चुनाव रद्द हो गया है। पंचायत प्रधान पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप था। एसडीएम नादौन दिले राम धीमान ने चुनावी याचिका की सुनवाई करते हुए वीरवार को पंचायत प्रधान के चुनाव के खिलाफ दायर याचिका पर फैसला सुनाते हुए याचिकाकर्ता की याचिका का को स्वीकार करते हुए चुनाव को अवैध घोषित कर दिया है। याचिकाकर्ता ने कहा कि उक्त प्रधान ने 5 जनवरी 2016 को हुए पंचायत चुनाव में गलत हलफनामा चुनाव आयोग को दिया था कि उनका सरकारी जमीन पर कोई कब्जा नहीं है। जबकि सरकारी भूमि पर उनका अवैध कब्जा था। इस गलत हलफनामे की वजह से ही चुनाव आयोग को गुमराह करते हुए वह अयोग्य होते हुए भी चुनावी मैदान में उतरे और चुनाव जीता। अदालत ने प्रधान के चुनाव को अवैध करार दे दिया है।