{"_id":"5a6621d44f1c1b6d268b5de2","slug":"191516642772-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी विकास खंडों में खेल मैदान के लिए भूमि करें चयनित : प्रजापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी विकास खंडों में खेल मैदान के लिए भूमि करें चयनित : प्रजापति
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार को किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने की। इस मौके पर उपायुक्त ने जिला के सभी छह विकास खंडों में एक-एक खेल मैदान के लिए जगह चिन्हित करने के दिशा निर्देश उपमंडलाधिकारियों एवं विकास खंड अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकास खंड में एक-एक बेहतर खेल मैदान का होना अत्यंत जरूरी है ताकि युवाओं को अभ्यास की बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि खेल मैदान के लिए जमीन चिन्हित होने के पश्चात मनरेगा के तहत भूमि को समतल किया जाएगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन की ओर से खेल मैदान के लिए बाउंड्री वॉल इत्यादि की व्यवस्था भी की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि सौ दिन के तहत निर्धारित लक्ष्यों में स्वच्छता मिशन को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए प्रत्येक विकास खंड अधिकारी को पांच हॉट स्पाट चिन्हित करने के लिए कहा गया है। इसी सप्ताह में इन पांचों जगहों को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिला के पारंपरिक तालों के जीर्णोद्धार के लिए भी आवश्यक प्लान तैयार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में ईको पार्क निर्मित करने के लिए भी ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर एडीएम रतन गौतम, परियोजना अधिकारी डीआरडीए संजीत ठाकुुर सहित सभी विकास खंडों के बीडीओ भी उपस्थित रहे।