{"_id":"5a5793364f1c1b36198b461d","slug":"191515688758-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समराला में सजी कवियों की महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समराला में सजी कवियों की महफिल
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर के समराला गांव में जिला भाषा एवं कला संस्कृति विभाग हमीरपुर के सौजन्य से कवि सम्मेलन करवाया गया। इसमें विभिन्न जगह से आए कवियों ने भाग लिया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान माया देवी ने की। इस मौके ठाकुर लाल चंद, दलीप सिंह, सरिता कुमारी, अजीत दिवान, पिंकी शर्मा, राकेश ठाकुर, पंकज कुमार, केसर सिंह पटियाल, विनोद मेहरा, प्रीतम चंद सहित अन्य कवियों ने अपने कविताओं से हंसने पर मजबूर कर दिया। भजन के प्रसिद्ध गायक मस्त राम राणा ने पुरानी संस्कृति को बनाए रखने की कला संस्कृति विभाग की सराहना की। इस अवसर पर महिला मंडल कधरियाणा तथा समराला की महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर दलीप सिंह, जगरनाथ, अमर चंद, कुलवीर, विपन चौधरी, मोहिंद्र सिंह, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन