फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ओवरऑल ट्रॉफी हमीरपुर को

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ओवरऑल ट्रॉफी हमीरपुर को

Thu, 16 Nov 2017 11:02 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी विवि नौणी में आयोजित राज्यस्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में जिला हमीरपुर के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ओवरआल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अश्वनी चंबियाल ने इस शानदार प्रदर्शन के लिए बच्चों व अध्यापकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस बार जिला के बच्चों ने नया इतिहास रचकर पूरे प्रदेश में हमीरपुर का नाम सुनहरे अक्षरों में लिख दिया हैं। उन्होंने कहा कि सीनियर सेकेंडरी क्विज में उद्यम प्रताप व आसिफ खान ने हिमाचल में प्रथम स्थान हासिल किया है। सीनियर ग्रामीण वर्ग में अनन्य और आकांक्षा ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जूनियर शहरी क्विज वर्ग में अंकिता और वंशिका ने भी पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया है। सीनियर सेकेंडरी सर्वे रिपोर्ट में मुस्कान की रिपोर्ट को प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल हुआ तथा इस रिपोर्ट को राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने के लिए चुना गया। मैथेमेटिक्स सीनियर सेकेंडरी ओलंपियाड में रितिक जसवाल को प्रथम स्थान हासिल हुआ है। सीनियर अर्बन और जूनियर ग्रामीण वर्ग में अदिता, गुंजन तथा प्रिया, अनामिका की जोड़ी ने क्विज प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया है। जिला के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिला विज्ञान पर्यवेक्षक को भी सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता के लिए सुशील चौहान, राजेश गौतम, प्रवीण सिंह, संजीव ठाकुर, विकेश कौशल, दीपेश शर्मा, मीना शर्मा, ऐश्वर्या, ज्योति व रजनीश ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed