{"_id":"5a05b4c74f1c1b156b8b5041","slug":"191510323399-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर कालेज में 20 से शुरू होंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर कालेज में 20 से शुरू होंगी कक्षाएं
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में दूसरे, चौथे व छठे सेमेस्टर की कक्षाएं 20 नवंबर से शुरू हो जाएंगी। कॉलेज प्रबंधन ने इन कक्षाओं में रोल ऑन दाखिलों की तिथि 13 से 18 नवंबर तक निर्धारित की है। हालांकि 20 नवंबर के बाद कुछेक कक्षाओं की परीक्षाएं भी हैं, लेकिन फिर भी कॉलेज प्रबंधन ने कक्षाएं शुरू करने का निर्णय ले लिया है। जिन कक्षाओं के छात्रों की इक्का दुक्का परीक्षाएं बचती हैं, वह अपनी पढ़ाई के लिए कॉलेज से छुट्टी लेकर परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। दिसंबर माह में पेपरों का मूल्यांकन होने के कारण कॉलेज प्रबंधन ने यह फैसला लिया है। मूल्यांकन के दौरान कॉलेज में कक्षाएं सुचारु रूप से नहीं लगती हैं व छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होती है। जिसके मद्देनजर कॉलेज प्रबंधन ने कक्षाएं 20 नवंबर से ही शुरू करने का निर्णय लिया है। परीक्षाओं वाले छात्रों के लिए भी कॉलेज प्रबंधन ने छुट्टियां देने का निर्णय लिया है। प्राचार्य डॉ. हरदेव सिंह जंवाल ने कहा कि रोल ऑन के आधार पर महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र अपने आगामी सेमेस्टर में दाखिले सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह प्रवेश प्रक्रिया 13 से 18 नवंबर तक जारी रहेगी। 20 नवंबर से दूसरे, चौथे व छठे सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी। बीकॉम पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 27 नवंबर को है, जिसके लिए छात्रों को पढ़ाई के लिए छुट्टियां दे दी जाएंगी। पेपर मूल्यांकन होने के कारण कॉलेज प्रबंधन ने यह फैसला लिया है ताकि छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो।
विज्ञापन