{"_id":"5c8a8f82bdec2214065a4e8d","slug":"181552584578-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों की टक्कर से आधा घंटा लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कारों की टक्कर से आधा घंटा लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के तहत एनएच-103 पर डिडवीं कस्बे में दो कारों की टक्कर से आधा घंटा जाम लगा रहा। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है। जिसे भोटा अस्पताल में उपचार देकर घर भेज दिया है। अस्पताल से पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन आरंभ कर दी।
वीरवार दोपहर करीब दो बजे हमीरपुर से भोटा की ओर जा रही तथा भोटा से हमीरपुर की ओर आ रही दो कारों में टक्कर हो गई। टक्कर में एक कार सवार घायल हो गया। हादसे के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ आरंभ कर दी। दोनों कार सवारों में आपसी समझौता होने के कारण मामला दर्ज नहीं हो पाया है। पुलिस ने दोनों कारों को सड़क से हटवा दिया है। पुलिस चौकी भोटा के प्रभारी सुखदेव का कहना है कि दोनों कार चालकों में समझौता होने के कारण मामला दर्ज नहीं हुआ है।