{"_id":"5c6d7d96bdec227381666efe","slug":"181550679446-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से बनवाया पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से बनवाया पुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत दलचेहड़ा के ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से लोहे का फुट ब्रिज बनाकर एक मिसाल पेश की है। एमपी फंड से मिले दो लाख और आपसी सहयोग से चार लाख जुटाकर लोगों ने 80 फीट लंबे लोहे के पुल को तैयार किया है। जिससे लोगों को लंबे समय से पेश आ रही दिक्कतों का समाधान हो गया है। ग्राम पंचायत दलचेहड़ा के कोटला से बल्ह को जाने वाले रास्ते पर एक बड़ा नाला पड़ता है। लोग लंबे समय से इस नाले पर पुल बनाने की मांग करते आ रहे हैं। उनकी मांग पर गोर करते हुए सांसद निधि से दो लाख स्वीकृत हुए।
परंतु जब पुल का निर्माण शुरू किया गया तो राशि को अपर्याप्त पाया गया। इस पर गांव के लोगों ने मिलकर चार लाख इकट्ठे किए तथा काम को पूरा करवाया। गांव के लोगों में देवराज, राजेश कुमार, राकेश आदि का कहना है कि बरसात के समय नाले को पार करने में स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कतें पेश आती हैं। एमपी फंड से मिले पैसों के बावजूद पुल का निर्माण नहीं हो सकता था। जिस पर आपसी सहयोग से धनराशि जुटाकर पुल का निर्माण किया गया है। दलचेहड़ा पंचायत प्रधान अनिता कुमारी का कहना है कि एमपी फंड से पुल निर्माण के लिए दो लाख रुपये स्वीकृत हुए। बाकी के रुपये गांव के लोगों ने खुद जुटाकर पुल का निर्माण पूरा किया है। जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।