{"_id":"5c62fcbcbdec224bff24217c","slug":"181549991100-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 लाख से बनेगा टौणी देवी में पंचायत समिति का भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 लाख से बनेगा टौणी देवी में पंचायत समिति का भवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौणी देवी(हमीरपुर)। पंचायत समिति बमसन ने 25 लाख रुपये की लागत से पंचायत समिति का नया कांप्लेक्स टौणी देवी में बनाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही खंड की सभी पंचायतों से आए मनरेगा के शेल्फ पारित कर दिए हैं। समिति की बैठक मंगलवार को समिति सभागार टौणी देवी में अध्यक्ष सुभाष चंद की अध्यक्षता में हुई। जिसमें खंड विकास अधिकारी यशपाल परमार विशेष रूप से मौजूद रहे। पंचायत को पुरस्कार के रूप में मिले 25 लाख रुपये को निर्माण कार्य पर खर्च करने का निर्णय लिया। जिससे इस राशि का समय पर सदुपयोग किया जा सके। टौणी देवी में इससे भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया।
इसके साथ ही समिति के आय-व्यय का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया। विभिन्न वार्डों के सदस्यों ने अपने वार्डों की समस्याओं को विस्तार से बैठक में रखा। सदस्यों ने पंचायतों की ग्राम सभाओं व अन्य बैठकों में न बुलाने पर भी रोष व्यक्त किया तथा इसके लिए सचिवों को निर्देश जारी करने का आग्रह किया। टौणी देवी से पंचायत समिति सदस्य प्रेम लता ठाकुर ने समिति के बनने वाले नए भवन का कार्य जल्द शुरू करने की मांग की। जिससे उनके वार्ड में यह भवन बनकर तैयार हो सके। इसके साथ ही विकास खंड कार्यालय के नए आवासीय परिसर का उद्घाटन करवाने का भी आग्रह किया। जिससे भवन का सदुपयोग खंड के कर्मी रहने के लिए कर सकें। बैठक में समिति की उपाध्यक्ष त्रिशला देवी, सदस्य प्रेम लता, राकेश, माधुरी, शिल्पा, अजय, जगत राम, प्रोमिला, अनुराधा, एसईबीपीओ केएल जसवाल, पीआई सुरेश सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।