{"_id":"5bf44784bdec22694d432e5b","slug":"181542735748-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोटा बस अड्डे में दोपहिया वाहन की पर्ची काटने पर व्यापारी भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोटा बस अड्डे में दोपहिया वाहन की पर्ची काटने पर व्यापारी भड़के
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोटा बस अड्डे में दोपहिया वाहन की पर्ची काटने पर व्यापारी भड़के
कहा, दोपहिया वाहनों की पर्ची कटने से लोग दुकानों में आना कर देंगे बंद
व्यापारियों ने पर्ची काटना बंद न करने पर निगम के खिलाफ सड़क पर उतरने की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
भोटा (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा के बस अड्डे में दोपहिया वाहन की पर्ची काटने पर स्थानीय व्यापारी भड़क गए हैं। व्यापारियों में रोष है कि अगर दोपहिया वाहन चालक के मालिक बस अड्डे में सामान लेने के लिए वाहन खड़े कर रहे हैं तो उनकी 10 रुपये की पर्ची काट दी जा रही है। इससे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है।
व्यापारियों में योगराज, विजय कुमार, चंद्रशेखर, अनिल कानूनगो, राकेश कुमार, पवन कुमार, पिंकू आदि ने कहा कि अगर दोपहिया वाहनों की इसी तरह 10 रुपये की पर्ची कटती रही तो लोग दुकानों में आना बंद कर देंगे। इससे व्यापारियों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। व्यापारियों ने कहा कि अगर दोपहिया वाहनों की पर्ची काटना बंद नहीं हुई तो वह निगम के खिलाफ सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे और रोष प्रकट करेंगे। इस संबंध में आरएम हमीरपुर विवेक लखनपाल ने कहा कि सरकार के आदेश हैं कि जो दोपहिया वाहन बस अड्डे में आएंगे उनकी 10 रुपये की पर्ची काटी जाएगी।