फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   चंडीगढ़ और दिल्ली को आज से 16 अतिरिक्त बसें

चंडीगढ़ और दिल्ली को आज से 16 अतिरिक्त बसें

Thu, 08 Nov 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर दिवाली के बाद चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए नौ नवंबर से 16 अतिरिक्त बसें रूटों पर भेजेगा। इनमें से 15 बसें चंडीगढ़ तक और एक बस दिल्ली के लिए जाएगी। दिवाली के बाद निर्धारित रूटों पर जाने वाली सभी बसों की सीटें 12 नवंबर तक बुक हैं। ऐसे में चंडीगढ़, दिल्ली से दिवाली मनाने घर आए लोगों को वापस जाने के लिए सीटें नहीं मिलेंगी।
विज्ञापन

इसे ध्यान में रखते हुए हमीरपुर डिपो ने अतिरिक्त बसें भेजने का निर्णय लिया है। यह अतिरिक्त बसें तीन दिन तक चलेंगी। 11 नवंबर तक डिपो ने इन बसों का प्रावधान किया है। लोग बस टिकट काउंटर हमीरपुर पर आकर इन बसों में एडवांस में सीटें बुक करवा सकते हैं। इन बसों की सीटें ऑनलाइन नहीं मिलेंगी। आरएम हमीरपुर विवेक लखनपाल का कहना है कि लोगों की सुविधा के लिए जिला से बाहरी प्रदेशों को जाने वाले लोगों के लिए 16 अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। इनकी टिकट केवल काउंटर पर ही बुक होगी।
विज्ञापन

बाक्स-
अतिरिक्त बसों को समयसारिणी
-नौ नवंबर को हमीरपुर से चंडीगढ़ के लिए शाम छह बजे और रात आठ बजे।
-10 नवंबर को हमीरपुर से चंडीगढ़ के लिए सुबह साढ़े आठ, साढ़े नौ, दस बजे, साढ़े ग्यारह बजे, दोपहर एक बजे, ढाई बजे, साढ़े तीन बजे, सवा चार बजे, साढ़े चार बजे, शाम छह बजे अतिरिक्त बसें दौड़ेंगी। वहीं दिल्ली के लिए आठ बजकर 50 मिनट पर वोल्वो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-11 नवंबर को हमीरपुर से चंडीगढ़ के लिए सुबह साढ़े आठ, साढ़े नौ, दस बजे, साढ़े ग्यारह बजे, दोपहर एक बजे, ढाई बजे, साढ़े तीन बजे, सवा चार बजे, साढ़े चार बजे, शाम छह बजे, शाम साढ़े छह बजे, पौने सात बजे, पौने आठ बजे, साढ़े आठ बजे और दिल्ली के आठ बजकर 50 मिनट पर अतिरिक्त बसें दौड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed