{"_id":"5ba682e9867a557ffe03f81a","slug":"181537639145-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों का खुद माप सकेंगी भार और ऊंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों का खुद माप सकेंगी भार और ऊंचाई
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों का खुद भार और ऊंचाई माप सकेंगी। जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भार मापक मशीनें मिलेंगी। इनके माध्यम से बच्चों का भार और उनकी ऊंचाई का पता चल सकेगा। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों का वजन और ऊंचाई जांची जाती थी। विभाग की ओर से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में यह मशीनें जल्द उपलब्ध करवाई जाएंगी।
इससे यह भी पता चल सकेगा कि कहीं बच्चा कुपोषण से पीड़ित तो नहीं है। बच्चे की उम्र के हिसाब से वजन कम तो नहीं या फिर वजन के हिसाब से ऊंचाई कम तो नहीं है। अगर बच्चे में यह सब पाया जाता है तो उसे समय पर सही पोषण और दवाइयां दी जाएंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों की यह सब रिपोर्ट उन्हें दिए जाने वाले स्मार्ट फोन पर अपलोड करनी होगी। इसके तहत कहीं भी इस रिपोर्ट को देख सकते हैं। कुपोषण को जांचने के लिए पहले जो सर्वे किया गया था उसमें स्वास्थ्य विभाग की एक टीम की ओर से बच्चों का भार और ऊंचाई आदि को मापा गया था। विभाग की ओर से करवाए गए सर्वेे के मुताबिक हमीरपुर में ज्यादा लोग कुपोषण का शिकार हैं। इस संबंध में सीडीपीओ हमीरपुर बलवीर बिरला ने कहा कि जल्द ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भार और ऊंचाई मापने की मशीनें उपलब्ध करवाई जाएंगी।