{"_id":"5ba68216867a557e88369f90","slug":"181537638934-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर के भोटा चौक और नादौन उपमंडल की सड़कें तालाब में तबदील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर के भोटा चौक और नादौन उपमंडल की सड़कें तालाब में तबदील
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के भोटा चौक और उपमंडल नादौन की कई सड़कें बरसात के मौसम में तालाब में तबदील हो गई हैं। 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से तापमान लुढ़क गया है और लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। शनिवार को हमीरपुर का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हमीरपुर बस स्टैंड से भोटा चौक पर सड़क नाले में तबदील हो गई है। सड़क की टारिंग पूरी तरह से उखड़ चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के चलते छोटी गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। वहीं, राहगीर गाड़ियों की टायर से उठने वाले कीचड़ से दुखी हैं। वहीं, नादौन उपमंडल के तहत उपडाकघर से अमतर गांव और क्रिकेट स्टेडियम को जाने वाले संपर्क मार्ग पर दोनों ओर निकासी नालियां न होने से सड़क ने तालाब का रूप धारण कर लिया है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों में अजय, विक्रम, राकेश, राज कुमार, आनंद, मनोज आदि का कहना है कि विभाग की ओर से इस मार्ग पर मरम्मत कार्य तो करवाया जाता है लेकिन, दोनों ओर निकासी नालियां अभी तक नहीं बनवाई गईं। उन्होंने कहा कि बारिश के समय इस सड़क पर आसपास के स्थलों का पानी नालियां न होने से सड़क के बीचों-बीच फैल रहा है। इससे आवाजाही प्रभावित हो रही है। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन इस सड़क के दोनों ओर निकासी नालियां बना कर समस्या का शीघ्र समाधान करवाए।
इस संबंध में एसडीएम नादौन दिलेराम धीमान ने कहा कि संबंधित विभाग को इस बारे में सूचित करके इस सड़क के दोनों ओर निकासी नालियां बनाने के लिए कदम उठाने की हिदायत दी जाएगी।
विज्ञापन
बड़सर उपमंडल के गांवों में बारिश से फसल बर्बाद
बड़सर (हमीरपुर)। क्षेत्र में बारिश के कारण किसानों की मक्की की फसल और घास खराब हो गई। किसानों ने बताया कि उनकी मक्की की फसल खेतों में ही पड़ी है, उसे घर पहुंचाने से पूर्व ही बारिश शुरू हो गई और नुकसान हो गया। बड़सर उपमंडल के कई गांवों में बारिश के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। हार, कोठी, बकरोह, बिझडी, करेर, टिक्कर, कलौहण, ब्याड, ननावा सहित कई गांवों के किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। पशुओं के लिए रखी मक्की की घास भी खेतों में भीग गई है। अचानक बारिश से किसान उसे ढक तक नहीं सके हैं। किसानों में प्रकाश चंद, राकेश कुमार, मदन कुमार, राजेश कुमार, योगराज, विजय कुमार, दीपक कुमार, पवन कुमार सहित कई लोगों ने खराब हो रही फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।