फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बगल में प्लास्टिक के ढेर, शहर में चालान काट रहे साहब

बगल में प्लास्टिक के ढेर, शहर में चालान काट रहे साहब

Fri, 21 Sep 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
बगल में प्लास्टिक के ढेर, शहर में चालान काट रहे साहब
विज्ञापन

अधिकारी ने कस्बे में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर किए चालान
नादौन कस्बे में प्लास्टिक का धड़ल्ले से हो रहा प्रयोग
मात्र खाना पूर्ति को किए जा रहे निरीक्षण
सब्जी मंडी और तहसील कार्यालय के पास लगे प्लास्टिक के ढेर
महेश कपिल
नादौन (हमीरपुर)। प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध के बावजूद नादौन कस्बे में इसका अत्यधिक प्रयोग हो रहा है। उपमंडल प्रशासन के कार्रवाई के दावे महज औपचारिकता में दिख रहे हैं। इसके लिए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार स्थानीय नायब तहसीलदार ने वीरवार को नादौन कस्बे का निरीक्षण कर कुछेक दुकानदारों के चालान काटे हैं, लेकिन उन्होंने तहसील कार्यालय के पास स्थित सब्जी मंडी का निरीक्षण नहीं किया। जहां पर सबसे ज्यादा प्लास्टिक बिखरा होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नायब तहसीलदार ने प्रशासन के निर्देश के बाद कई दुकानदारों के तो प्लास्टिक मिलने पर चालान कर दिए लेकिन, तहसील कार्यालय और साथ लगती सब्जी मंडी में बिखरे पॉलिथीन पर रोक लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए।

प्रदेश सरकार ने तो प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया है लेकिन, पंजाब से सब्जियां प्लास्टिक के ही थैलों में प्रदेश में पहुंच रही हैं। लोगों में अजय, मोहित, जितेंद्र, प्रवीण, विशाल, प्रदीप आदि का कहना है कि अगर प्रदेश को सच में ही प्लास्टिक मुक्त बनाना है तो बाहर से आने वाले इस प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। वहीं, लोगों का कहना है कि जब अधिकारी कहीं बाहर जाकर प्लास्टिक के प्रयोग या दुकान के पास प्लास्टिक मिलने पर चालान कर रहे हैं तो उन्हें सबसे पहले अपने कार्यालय और उसके आसपास के क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त करना चाहिए। इसके लिए प्रशासन के निर्देशानुसार ही नहीं बल्कि समय समय पर औचक निरीक्षण होने चाहिए। इस बारे में एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि पंजाब में प्लास्टिक पर प्रतिबंध न होने के कारण यह समस्या सामने आ रही है। शीघ्र ही पंजाब सरकार से इस मामले में बात की जाएगी। साथ ही हमने अपने व्यापारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि प्लास्टिक का प्रयोग न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed