फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ंचायत समिति नादौन के चेयरमैन के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित

ंचायत समिति नादौन के चेयरमैन के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित

Fri, 14 Sep 2018 07:28 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
पंचायत समिति नादौन के चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

समिति की बैठक में 14 सदस्यों ने प्रस्ताव का किया समर्थन
उपायुक्त को भेजी जाएगी अविश्वास प्रस्ताव की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीरपुर)। पंचायत समिति नादौन के सदस्यों ने समिति के चेयरमैन सुनील शर्मा के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया। शुक्रवार को बैठक का आयोजन पंचायत समिति उपाध्यक्ष इंदु बाला की अध्यक्षता में किया गया। इसमें वर्तमान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित कुल 26 में से 25 सदस्य उपस्थित हुए। जबकि एक सदस्य अनुपस्थित रहा। इनमें से 14 सदस्यों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। जबकि दस सदस्यों ने इसके विरोध में मत दिया।

अब इसकी रिपोर्ट उपायुक्त को भेजी जाएगी और उनके निर्देशानुसार विधिवत तौर पर समिति के नए चेयरमैन के चुनाव के लिए तिथि निर्धारित की जाएगी। इससे पूर्व गत सात सितंबर को भी इन सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पारित किया था लेकिन, कांग्रेस समर्थित सुनील शर्मा ने इस प्रक्रिया को लेकर उच्च न्यायालय में अपील कर दी थी। इस कारण उच्च न्यायालय के आदेशानुसार इस प्रक्रिया के लिए 14 सितंबर की तिथि निर्धारित की गई थी। नादौन भाजपा ने दावा किया है कि समिति के उपाध्यक्ष के अलावा उनके पास 14 सदस्यों का समर्थन है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी नादौन तविंद्र चनौरिया ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के बारे में पूरी रिपोर्ट उपायुक्त को भेजी जा रही है। उनके आदेशानुसार आगामी प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed