{"_id":"5b44f10e4f1c1b78468b5bd4","slug":"181531244814-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 16 तक करें पीजी कोर्सों के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 16 तक करें पीजी कोर्सों के लिए आवेदन
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब 16 तक करें पीजी कोर्सों के लिए आवेदन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन 16 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे। प्राचार्य डा. हरदेव सिंह जंवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के विभागाध्यक्षों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। डा. जंवाल ने बताया कि एमएससी गणित, एमए अंग्रेजी, हिंदी और अर्थशास्त्र के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 16 जुलाई तक अपने आवेदन संबंधित विभागों में जमा करवा सकते हैं। 18 जुलाई को इन विभागों में प्रवेश काउंसलिंग की प्रक्रिया होगी। स्नातकोत्तर संकायों में प्रथम सेमेस्टर प्रवेश के लिए तिथियां इसलिए बढ़ाई गई हैं क्योंकि अभी तक अधिकतर स्नातक छात्रों के प्रवेश परिणाम उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। साथ ही एम-कॉम के लिए प्रवेश प्रक्रिया हिप्र विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश परीक्षा होने के बाद जारी की जाएगी।