{"_id":"5aa2cc414f1c1ba4758b4967","slug":"181520618561-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर को महिला थाना, नादौन को सिंचाई सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर को महिला थाना, नादौन को सिंचाई सुविधा
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नवनिर्वाचित प्रदेश भाजपा सरकार के मुखिया जयराम ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को भी अपने बजट से खुश कर दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमीरपुर की महिलाओं को त्वरित न्याय एवं कानूनी सहायता मुहैया करवाने के लिए महिला पुलिस थाना की सौगात दी है। महिला थाना के खुलने से अब महिलाएं किसी अन्य थाना के बजाय महिला थाना में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगी। महिला थाना में एसएचओ से लेकर मुंशी सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी।
इसके साथ ही जयराम सरकार ने विधानसभा क्षेत्र नादौन की बहुप्रतिक्षित मध्यम सिंचाई योजना के लिए भी बजट का प्रावधान किया है। प्रदेश सरकार ने नादौन उपमंडल की मध्यम सिंचाई योजना और कांगड़ा की फिन्ना सिंह के लिए 85 करोड़ रुपये का बजट का एलान किया है। नादौन की मध्यम सिंचाई योजना केंद्र और प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रोजेक्ट के तहत निर्मित होनी है। इसके लिए केंद्र सरकार से अभी तक एक रुपये बजट भी नहीं आया है। जबकि पूर्व प्रदेश सरकार इस सिंचाई योजना पर करोड़ों रुपये खर्च कर चुकी है। बजट के अभाव में यह सिंचाई योजना पिछले डेढ़ साल से अधर में लटकी हुई है।
करुणामूलक नौकरी से मिलेगा लाभ-
इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने सेना की तर्ज पर अर्धसैनिक बलों में हिमाचली शहीदों के आश्रितों को करुणामूलक आधार पर रोजगार देने की घोषणा की है। प्रदेश में सर्वाधिक सैनिक और अर्धसैनिक जिला हमीरपुर में हैं, जिन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
सांसद अनुराग ठाकुर के ड्रीम प्रोजेक्ट को भी बजट-
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तीन बार चुनाव जीतने वाले हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का भी खास ख्याल रखा है। मुख्यमंत्री ने रेलवे बजट में 422 करोड़ का प्रावधान किया है। जिसमें ऊना-हमीरपुर, नंगल डैम से तलवाड़ा और चंडीगढ़ से बद्दी व भानुपल्ली से बिलासपुर तक रेलवे नेटवर्क बढ़ाने के लिए चार रेलवे लाइन शामिल हैं।