फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मीटर और भवन की असमंजस में बिजली बोर्ड के फंसे सवा लाख

मीटर और भवन की असमंजस में बिजली बोर्ड के फंसे सवा लाख

Thu, 22 Feb 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते हथली खड्ड पुल के पास स्थित स्वास्थ्य विभाग के भवन का मीटर शिक्षा विभाग के नाम होने से बिजली बोर्ड के 1.11 लाख बिजली बिलों के फंस गए हैं। भवन और मीटर सरकारी रिकॉर्ड में अलग-अलग होने के असमंजस के कारण बिजली बोर्ड को उक्त भवन में लगे बिजली मीटर के बिलों का भुगतान एक अरसे से नहीं हुआ है। वर्तमान में भवन स्वास्थ्य विभाग के नाम है और उसमें लगा बिजली मीटर शिक्षा विभाग के नाम है। कुछ माह पहले यह भवन शिक्षा विभाग का था। जिसे मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के नाम कर दिया गया। वर्तमान में इस बहुमंजिला भवन में सीएमओ कार्यालय और मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल व फैकल्टी मेंबर के कार्यालय चल रहे हैं।
विज्ञापन

भवन तो स्वास्थ्य विभाग के नाम हो गया है, लेकिन उसमें लगा बिजली मीटर शिक्षा विभाग के नाम से ही चल रहा है। बिजली बिलों को भरने में दोनों ही विभाग नाकाम साबित हुए हैं। जहां एक तरफ स्वास्थ्य विभाग बिजली बोर्ड को विभाग के नाम बिल जारी न होने का हवाला देता है। वहीं शिक्षा विभाग अब भवन से कोई लेना देना न होने का हवाला देता है। हालांकि बिजली बोर्ड ने दोनों ही विभागों को कई बार बिलों के भुगतान के बारे में बोला है, लेकिन दोनों विभागों में से कोई भी विभाग बिलों की अदायगी नहीं कर रहा है। इस कारण अब बिजली बोर्ड मझधार में फंसा हुआ है। भवन में लगा बिजली मीटर शिक्षा विभाग के नाम है। इसलिए बिजली बिल भी विभाग के नाम ही जारी होते हैं। इस कारण बोर्ड को इन बिजली बिलों की राशि की अदायगी नहीं हो रही है। इस संबंध में बिजली उपमंडल-2 के एसडीओ राकेश कुमार वर्मा का कहना है कि मीटर और भवन की असमंजस में बिजली बोर्ड के 1.11 लाख फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि विभागों से जल्द इन बिलों का भुगतान करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed