{"_id":"5a8706424f1c1b8e238b8dfb","slug":"181518798402-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के गरीबों को जल्द मिलेंगे आशियाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के गरीबों को जल्द मिलेंगे आशियाने
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले के गरीबों को जल्द आशियाने मिलेंगे। योजना के अंतर्गत जिले के पात्र लोगों को राशि की दूसरी और अंतिम किस्त जारी हो गई है। इस योजना के तहत जिले के करीब 107 लाभार्थी हैं। इन लाभार्थियों को वर्ष 2016-17 की राशि की किस्त जारी हुई है। इससे पहले इन लोगों को एक किस्त के रूप में आधी राशि जारी हो चुकी है, जिससे लोगों ने आवास योजना के तहत घर का आधा निर्माण कार्य करवा लिया है। दूसरी किस्त की राशि जारी होने के बाद घर निर्माण के अंतिम चरण का कार्य भी पूरा हो जाएगा। इसके बाद लोगों को योजना के तहत अपना घर मिल जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना में जिले की विभिन्न पंचायतों के गरीब परिवार शामिल हैं। इन परिवारों के नाम पंचायत की ओर से ब्लॉक ऑफिस भेजे गए थे। विकास खंड कार्यालय से इस राशि का एफटीओ बनेगा और इसके बाद राशि सीधे लाभार्थी के खाते में जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक लाभार्थी को 1.30 लाख रुपये घर निर्माण को मिलते हैं। इस संबंध में परियोजना अधिकारी एवं उपनिदेशक डीआरडीए हमीरपुर संजीत ठाकुर का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली राशि की दूसरी किस्त जारी हो गई है। एफटीओ लगने के बाद राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जारी हो जाएगी।