फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मतगणना टेबल पर लगेगी 8 फुट जाली, होगी वीडियोग्राफी

मतगणना टेबल पर लगेगी 8 फुट जाली, होगी वीडियोग्राफी

Thu, 14 Dec 2017 10:37 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
मतगणना टेबल पर लगेगी 8 फुट जाली, होगी वीडियोग्राफी
pic
हमीरपुर। हमीरपुर जिला के पांचों निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पांच विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती के लिए पांच अलग-अलग हाल बनाए गए हैं। हर मतगणना टेबल पर 8 फुट ऊंची जाली लगेगी ताकि आसपास के मतगणना टेबल पर कोई गड़बड़ी न हो। मतगणना के लिए चुनाव विभाग ने चार सौ कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया है।
विज्ञापन

सभी को पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। बिना पहचान पत्र कोई भी स्टाफ मतगणना केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेगा। जिला के सभी पांचों निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना हमीरपुर ब्वॉयज स्कूल में 18 दिसंबर को होगी। चुनाव आयोग मतगणना की पूरी वीडियोग्राफी करवाएगा। सभी निर्वाचन क्षेत्रों की ईवीएम मशीनें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं तथा चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार ही मतगणना के पुख्ता प्रबंध भी किए हैं। मतगणना के दौरान किसी भी अधिकारी तथा कर्मचारी को मोबाइल फोन मतगणना केंद्रों पर ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। केवल ऑब्जर्वर मोबाइल फोन प्रयोग सकेंगे लेकिन माइक्रो ऑब्जर्वर को मोबाइल फोन का प्रयोग करने की अनुमति नहीं है। इसके साथ ही मतगणना के दौरान मीडिया सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। मतगणना के दौरान हमीरपुर शहर में यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए भी प्लान तैयार किया जा रहा है। ताकि किसी भी स्तर लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पड़े।
विज्ञापन


205 जवान भीतर, 140 होंगे मतगणना केंद्र के बाहर-
जिला पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि मतगणना केंद्र पर 2 त्वरित एक्शन रिस्पांस फोर्स (क्यूआरटी) और 345 जवान तैनात रहेंगे। स्ट्रांग रूम में 205 जवान, जबकि मतगणना केंद्र के बाहर 140 अतिरिक्त पुलिस के जवान तैनात होंगे। पैरामिलिट्री के 15 सेक्शन यानी 145 जवान और 60 पुलिस जवान स्ट्रांग रूम के भीतर थ्री लेयर घेरे में रहेंगे। शेष 140 को बाहर कानून व्यवस्था बनाए रखना का जिम्मा दिया गया है। ब्वॉयज स्कूल ग्राउंड में भी कानून व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए पुलिस कर्मचारी तैनात किए जाएंगे ताकि किसी भी तरह से अप्रिय घटना से बचा जा सके। इसके साथ ही मतगणना केंद्र के बाहर स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ समेत एंबुलेंस भी मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नादौन के लिए लगेंगे सर्वाधिक 14 टेबल
मतगणना के लिए विधानसभा क्षेत्र नादौन, बड़सर, हमीरपुर, सुजानपुर और भोरंज के लिए मतगणना पांच हाल बनाए गए हैं। नादौन के लिए सर्वाधिक 14 मतगणना टेबल लगाए जाएंगे। हमीरपुर और बड़सर के लिए 6-6 और सुजानपुर और भोरंज के लिए 8-8 मतगणना टेबल लगाए जाएंगे। प्रत्येक टेबल पर मतगणना स्टाफ के अलावा माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए जाएंगे। मतगणना की वेबकास्टिंग भी होगी।


जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कदम ने कहा कि सभी रिटर्निंग अधिकारियों को मतगणना की आवश्यक तैयारियों के पूर्व प्रबंध करने के भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए पहला प्रशिक्षण वीरवार को आयोजित किया गया। दूसरी रिहर्सल 17 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। 18 दिसंबर को प्रात: पांच बजे मतगणना के लिए नियुक्त कर्मचारी हमीरपुर ब्वॉयज स्कूल में मतगणना केंद्रों पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed